Breaking News

आखिरकार जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर विराजमान हुए भाजपा के रविकांत पटेल

लंबे अरसे से चल रहे मंथन पर आज आखिरकार वीराम लग ही गया और फिर जनपद के जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा का ही कब्जा हुआ ।सबसे दिलचस्प बात यह रही कि महज 6 सीटों पर जीत हासिल कर भाजपा ने 32 सदस्यों को अपनी तरफ कर 38 मत हासिल करने में सफल रही जबकि अन्य की संख्या अधिक थी फिर भी दूसरी पार्टी अपने पक्ष में मात्र 9 मत ही प्राप्त कर सकी । मतदान शत प्रतिशत हुआ सभी 47 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग कर अपने समर्थीतों को वोट दिए ।IMG 20210703 WA0000

आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी रविकांत पटेल ने सपा समर्थित प्रत्याशी को करारी शिकस्त देते हुए जीत हासिल की ।नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष को चुनाव अधिकारी (जिलाधिकारी महराजगंज) ने प्रमाणपत्र दिया ।साथ मे प्रेक्षक पवन अग्रवाल,ए डी एम कुंजबिहारी अग्रवाल,पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता उपस्थित रहे ।

About IBN NEWS

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *