Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 10 at 1.53.14 PM

एक गरीब की बेटी का सहारा बने समाजसेवी अनित शुक्ला

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

बेटी के घर पहुंच कर दिया हर मुमकिन मदद का भरोसा

10/10/2021 मवई अयोध्या – गरीब बेटी के ब्याह का खर्च उठाने का वचन समाजसेवी ने दिया है।हमारे देश में अभी भी ऐसे लोग हैं जिन्हें दो वक्त की रोटी नसीब नहीं होती है ऐसे में इन गरीब परिवारों को अगर बेटी का ब्याह करना हो तो पूरी जिंदगी कर्ज तले गुजारनी पड़ती है। सरकार की योजनाएं भी इन गरीब तक नहीं पहुंच पाती।
गरीब महिला को शादी के 2 दिन पहले समाजसेवी अनित शुक्ला के बारे में जानकारी मिली और उनके पास मदद मांगने पहुंची जिस पर रुदौली विधानसभा क्षेत्र के समाजसेवी अनित शुक्ला गरीबों के मसीहा साबित हुए, और अनित शुक्ला ने गरीब की बेटी के ब्याह की जिम्मेदारी उठाने का वचन दिया है।

 

उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को मवई ब्लॉक के अमराई गांव निवासी स्वर्गीय ज्ञान प्रकाश शर्मा की पुत्री प्रिया शर्मा की शादी उसी के घर पर धूमधाम से करेंगे गरीब बेटी की बारात उसके घर अमराई गांव आएगी।प्रिया शर्मा के पिता का करीब 6 माह पूर्व निधन हो गया जिस कारण से उसकी माता ही परिवार का किसी तरह से भरण पोषण कर रही थी जब महिला समाजसेवी के पास पहुंची तो समाजसेवी ने स्वयं ही उसके घर पर जाकर सारी बाते सुनी व हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।परिवार की मुखिया सुनीता देवी को बेटी के विवाह में चिंता न करने को कहा।समाजसेवी ने कहा कि बहन का विवाह बहुत ही धूमधाम से करूंगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *