छपरा : शहर में टेंपो चालकों पर पुलिसिया कार्रवाई एवं टेंपो स्टैंड नहीं होने के मुद्दे पर टेंपो चालक 20 नवंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस संबंध में सारण जिला टेंपो चालक यूनियन के महामंत्री मिथिलेश प्रसाद ने डीएम को आवेदन दिया है। जिला प्रशासन को अल्टीमेटम दिया गया है कि 20 नवंबर तक शहर में टेंपो पड़ाव की व्यवस्था करें। चौक-चौराहे पर सवारी को चढ़ाने एवं उतारने का ठहराव स्थल बनाएं। साथ ही जांच के नाम पर पुलिस की प्रताड़ना पर रोक लगाई जाए। 20 नवंबर तक उनकी मांगों को नहीं मांगा गया तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। क्योंकि वे कई बार स्मार पत्र सौंप चुके हैं।
Tags सिवान
Check Also
पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई
टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …