Breaking News

बहराइच :-आखिर पूरा हुआ सपना, चल पड़ी गोंडा बहराइच ट्रेन

*रिपोर्ट पतीराम चौधरी मंडल ब्यूरो चीफ देवीपाटन मंडल गोंडा के साथ अनूप मिश्रा ब्यूरो चीफ बहराइच*
बहराइच वासियों का कई वर्षों से देख रहे सपने का इंतजार हुआ खत्म।
बहराइच डीज़ल लोको मोटिव ट्रेन का 11-15 पर केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार रेल मा0 मनोज सिन्हा ने किया उद्घाटन।
रेल राज्यमन्त्री मनोज सिन्हा ने गोण्डा बहराइच बड़ी रेलवे लाईन का किया उदघाटन।

पहली सवारी गाड़ी गोण्डा से दोपहर बाद करीब दो बजे पहुंची बहराइच।
विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी बने ट्रेन के पहले मुसाफिर।
इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल अधिकारियों (गोण्डा)द्वारा रेलवे सुरक्षा बल को सुरक्षा की दृष्टि से दिये गये सभी आवश्यक दिशा निर्देश।
बहराइच रूट पर आमान परिवर्तन के बाद आज दोपहर हुआ ट्रेन सेवा का उद्घाटन। रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने उद्घाटन कार्यक्रम के बाद हरी झंडी दिखाकर गोण्डा से पहली ट्रेन को किया बहराइच के लिए रवाना।
कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी समेत अन्य जनप्रतिनधियों व गणमान्य व्यक्तियों की मौजूदगी में हुआ रेल सेवा का शुभारंभ।
रेल सेवा की शुरूआत को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी उत्साह। स्टेशनों पर फूल मालाओं से सजी पैसेंजर ट्रेन के स्वागत में उमड़ा लोगों का हुजूम।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *