Breaking News

सीवान – छपरा लायंस क्लब ने आयोजित की छोटी दिवाली मिलन समारोह दिए जलाकर कम्बल का हुआ वितरण

अंतराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था लायंस क्लब की इकाई लायंस क्लब छपरा सिटी एवं स्मार्ट सिटी के संयुक्त तत्वाधान में इनके सदस्यों द्वारा गरखा स्थित विवाह भवन में छोटी दिवाली सह सदस्यों के पारिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमे सदस्यों ने एक दूसरे को दीप के पर्व की शुभकामनायें दी,
इस अवसर पर लायंस क्लब द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित करायी गयी और विजयी प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर उन्हें सम्मानित भी किया गया, प्रथम पुरस्कार तृषा कुमारी, द्वितीय पुरुस्कार श्रया श्रीवास्तव, व तृतीय पुरुस्कार सिमरन ने जीता.
कार्यक्रम में शरीक बतौर मुख्य अतिथि लायंस क्लब 322 E जिलापाल व प्रसिद्ध नेत्र चिकिस्तक लायन डॉ एस के पांडेय ने अंधकार से प्रकाश की तरफ ले जाने वाले इस विशेष त्यौहार दीपावली की शुभकामनाएं दी और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुवात की, इस दौरान लायंस क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा कुल1100 दिए जलाये गए, इसके पश्चात ज़रूरतमंद लोगो के बीच आगामी ठण्ड को देखते हुए गरखा के निवासियों के बीच कम्बल का भी वितरण किया गया, इस दौरान नए सदस्यों ने भी क्लब की सदस्यता ग्रहण की.
मुख्य अतिथि व डिस्ट्रीक गवर्नर लायन डॉ एस के पांडेय ने बताया कि लायंस क्लब आज सभी जगह समाजसेवा के माध्यम से सेवा भावना के कार्य करते आ रहा है,उन्होंने फेलोशिप को बढ़ावा देने की बात कही और कहा कि लायंस क्लब के माध्यम से व्यक्ति में लीडरशिप क़्वालिटी भी विकसित होती है, वही जोन चेयरपर्सन लायन ध्रुव पांडेय ने कहा कि छोटे छोटे प्रयासों से भी हम समाज को सही गति एवं दिशा दे सकते हैं,
स्वागत भाषण स्मार्ट सिटी अद्य्यक्ष सुजीत सिंह राठौड़ ने कार्यक्रम का संचालन छपरा सारण के अद्य्यक्ष मनीष सिंह ने और अन्त में धन्यवाद ज्ञापन प्रेसिडेंट लायन आदित्य अग्रवाल ने किया.
इस अवसर पर मुख्य रूप लायंस क्लब छपरा सिटी के अद्य्यक्ष लायन आदित्य अग्रवाल लायंस क्लब स्मार्टसिटी के अद्य्यक्ष लायन सुजीत सिंह राठौड़, लायंस क्लब छपरा सारण के अद्य्यक्ष लायन इंजिनियर मनीष सिंह,कार्यक्रम संयोजक लायन जय किशन जोन चेयरपर्सन लायन ध्रुव पांडेय, लायन अजय सिन्हा, लायन वासुदेव गुप्ता, लायन डॉ आर बी श्रीवास्तव, सोना लाल सिंह, लायन जय किशन, लायन संत जी, लायन अभिजीत प्रकाश सहित अन्य लायन सदस्य अपने परिवार के साथ उपस्थित थे..

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

WhatsApp Image 2022 02 15 at 7.32.51 AM

पुलवामा हमले में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि दी गई

  टेकनारायण यादव IBN NEWS की रिपोर्ट जमुई चकाई।पुलवामा हमले में शहीद वीर जवानों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *