Breaking News

सिवान : भाजपा राम मंदिर के नाम पर केवल राजनीति करती है

भाजपा राम मंदिर के नाम पर केवल राजनीति करती है
छपरा अमनौर प्रखंड के पर्यटक स्थल केंद्र शिव मंदिर के परिसर में स्वर्ण समाज का राष्ट्रीय समान अधिकार महारैली के बैनर तले गुरुवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मुखिया ओम सिंह ने किया।
मंच संचालन रमण सिंह ने किया। कार्यक्रम में प्रखंड के सैकड़ो स्वर्ण समुदाय के लोग भाग लिया।
जिसका प्रारम्भ दिप प्रज्वलित कर किया गया।
आए हुए अतिथियों का स्वागत संगठन के सदस्यों ने अंग वस्त्र प्रदन कर किया।
सभा के सम्बोधित करते हुए राष्ट्रीय समान अधिकार यात्रा के संयोजक ई रविन्द्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लेते हुए कहा कि 40 वर्षो से राम मंदिर के नाम पर राज्यनीति करते आ रहे है।
परन्तु आज तक मन्दिर बना क्या।
राम लाल कहा रहते है टेंट में क्यू रहते है। क्यो की वह भी स्वर्ण थे।
कम से कम उन्हें इंद्रा आवास भी मुहैया करा दिया जाता।
उन्होंने कहा कि 72 वर्षो से हमारा समाज महाराणा प्रताप,बीर कुँअर सिंह,परसुराम की जयंती एक साथ मनाते आ रहे है।
पर हमारा समाज एक नही है।
स्वर्ण हमेशा बलिदान दिया है अपने बल बुते लालू नीतीश को मुख्य मंत्री तक बनाया।
नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया परन्तु सबने वोट के नाम पर छला है।
उन्होंने कहा कि आरक्षण के कारण आज भी मेधावी बच्चे बंचित हो जा रहे हैं। जिनको कुछ नही आता आरक्षण के बल पर आज नौकरी कर रहे है।
उन्होंने कहा कि मुट्ठी भर के लोगो के बहकावे में सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्णय को संसद से पलट कर एससी/एसटी एक्ट में संशोधित बिल पास कर जो स्वर्ण के अधिकारों के साथ छल किया गया है।
उसका जबाब हमदेकर रहेंगे।
25 फरवरी को पटना आने को आग्रह किया।
इधर शिक्षक रमन सिंह ने कहा कि आज भी दलित का घर जलता है तो स्वर्ण ही उन्हें कपड़ा, अनाज, अन्य सहायत पहुचाते है,उन्होंने आव्हान किया कि गीदड़ की संगति नही शेरो की संगति की जाय तब जाकर हम एक जुट होंगे।
उक्त मौके पर सुनील पांडेय गुडु सिंह सुजीत सिंह रोहित कुमार सिंह जिला परिषद प्रतिनिधि पप्पू सिंह मुखिया प्रतिनिधि बसंत सिंह सुनील पाण्डेय अनिल सिंह बबलू सिंह मनन सिंह जदयू जिला खेल प्रकोष्ठ के महा सचिव भानु प्रताप सिंह संजीव सिंह सुनील सिंह कश्यप बृजकिशोर सिंह अमरेंद्र सिंह कश्यप महेश सिंह शैलेन्द्र सिंह डिक मनन सिंह अजय सिंह अनिल सिंह शुभम सिंह इत्यादि सभी प्रमुख सदस्य शामिल थे।

रिपोर्ट राजीव रंजन ibn24x7news सिवान (बिहार)

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *