Breaking News

तहसील में स्थित दुकानों की 15 मार्च को होगी नीलामी

 

ब्यूरो रिपोर्ट सत्यम सिंह IBN NEWS अयोध्या

बीकापुर तहसील में स्थित साइकिल स्टैंड और दुकानों की नीलामी का कार्यक्रम 15 मार्च को दोपहर 2 बजे के बाद संपन्न होगा। तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता ने बताया कि फोटो स्टेट की दुकान, फोटो स्टूडियो की दुकान, नई कैंटीन, पुरानी कैंटीन के अलावा साइकिल मोटर साइकिल स्टैंड की नीलामी का कार्य प्रस्तावित है। नीलामी में शामिल होकर बोली लगाने वालों के लिए जारी की गई शर्तों का पालन अनिवार्य है।

नीलामी में उच्चतम बोली बोलने वाले व्यक्तियों को संपूर्ण धनराशि तत्काल जमा करना होगा। ऐसा ना करने पर जमानत की धनराशि सरकार के पक्ष में जप्त करते हुए नए सिरे से नीलामी की जाएगी। नीलामी में स्वीकृत अस्वीकृत करने का अधिकार उप जिलाधिकारी को होगा। कैंटीन की नीलामी लेने वाले व्यक्ति को विद्युत कनेक्शन सहित अन्य व्यवस्था स्वयं करना होगा। नीलामी की राशि पर निर्धारित स्टांप शुल्क जमा करना होगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *