Breaking News

मुरादाबाद में खुद पर दर्ज केस के बाद अखिलेश यादव बोले- ये FIR हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक

 

IBN NEWS

मीडिया कर्मियों से मारपीट के आरोप में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत 21 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुरादाबाद में मुकदमा दर्ज हुआ है। इसे भाजपा की हताशा का प्रतीक करार देते हुए अख‍िलेश यादव ने कहा कि यद‍ि आवश्‍यकता पड़ी तो राजधानी लखनऊ में होर्डिंग भी लगवा देंगे।

 

सपा अध्‍यक्ष ने मुरादाबाद में उनपर दर्ज एफआइआर के बाद अपने आध‍िकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा- ” उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने मेरे ख‍िलाफ जो एफआइआर लिखवाई है, जनहित में उसकी प्रति प्रदेश के हर नागरिक के सूचनार्थ यहां प्रकाशित कर रहे हैं। अगर आवश्यकता पड़ी तो राजधानी लखनऊ में होर्डिंग भी लगवा देंगे। ये एफआइआर हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है।”

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत सपा के 21 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुरादाबाद में मीडिया कर्मियों से मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। दरअसल, इंडियन प्रेस एलाईवनेस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. तरुण पाराशर ने पाकबड़ा पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व उनके कार्यकर्ता 11 मार्च की शाम मुरादाबाद के दिल्ली रोड स्थित होली डे रेजीडेंसी होटल में थे। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेसवार्ता कर रहे थे।

प्रेस कान्फ्रेंस खत्म होने के बाद होटल की लाबी में कुछ पत्रकारों ने अखिलेश यादव से व्यक्तिगत सवाल पूछा। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री झल्‍ला उठे। उन्‍होंने अपने सुरक्षा कर्मियों व पार्टी कार्यकर्ताओं को पत्रकारों पर हमला करने के लिए उकसा दिया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *