Breaking News

शैलेष सुल्तानिया ने सिसवा के विभिन्न जगहों पर लगाया क्रांतिकारी झंडा

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाज़ार महराजगंज
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समूचे प्रदेश में शुरू हुए “झंडा लगाओ” अभियान को ताकत देने के लिए शैलेष सुल्तानिया व राकेश सिंह रिंकु नगर पालिका परिषद के सबया,खेसरारी,बिजापार गांव में पहुंचे।

IMG 20211221 WA0004

भाजपा सरकार की किसान विरोधी, युवा विरोधी, छात्र विरोधी, व्यापारी विरोधी कथित नीतियों के खिलाफ पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर घर- घर समाजवादी झंडा लगाने का अभियान बुलंदी पर है। सिसवा विधानसभा के ग्राम सबया में झंडा लगाने के बाद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए शैलेष सुल्तानिया ने कहा की भाजपा समाज को जाति और धर्म में बांट कर सत्ता हथियाने का अपना मकसद साबित करने में जुटी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि सबका साथ सबका विकास का नारा दे कर समाज को जाति धर्म के नाम पर लड़ाने वाली भाजपा सर्व समाज से अलग हट कर आवाम का उत्पीड़न करने में लगी हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिसवा नगर पालिका परिषद की आवाम के सुख दुख में एक जनप्रतिनिधि की हैसियत से वह हमेशा खड़ा रहे हैऔर रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया की आने वाले दिनों में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए वह हर परिस्थिति से टकराने के लिए तत्पर रहेगे। जिलासचिव राकेश सिंह उर्फ रिंकु सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष आमिर हुसैन के नेतृत्व में जिले की पाँचो विधान सभा सीटों पर सपा का परचम फहराने के लिए सभी कार्यकर्ताओ जी जान से संकल्पित हैं। उन्होंने स्पष्ट किया की आने वाले दिनों में सपा का क्रांतिकारी झंडा हर एक प्रतिष्ठान पर नजर आएगा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *