Breaking News

Exclusive: नवजात बच्चे का कटा हुआ सर मिलने से इलाके में फैली सनसनी

 

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। सिकरीगंज थानाक्षेत्र इलाके के जद्दूपट्टी गांव के पास पोल्ट्री फार्म के समीप सड़क किनारे नवजात बच्चे का सर कटा हुआ मिला है कुछ ग्रामीण उसी रास्ते से जा रहे थे उन्ही की सूचना पर सिकरीगंज पुलिस मौके पर पहुंची ।

IMG 20220429 WA0035 1
बच्चे का कटा सिर मिलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने कटे हुए सिर की शिनाख्त स्थानीय लोगों से कराई, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी, जिसके बाद पुलिस धड़ की तलाश में जुट गई ।
घटना की सूचना पर पहुंचे एसपीआरए ग्रामीण अरूण कुमार सिंह, सीओ खजनी अनिल कुमार सिंह ,थाना इंचार्ज रमेश कुशवाहा सहित तमाम पुलिस फोर्स मौके पर मौजूद रही । एसपीआरए अरूण सिंह ने बताया सिर कटे बच्चे की शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। कटे सिर की पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजा जाएगा। हमारी पुलिस सिर कटे बच्चे के धड़ की तलाश में जुट गई है।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *