Breaking News
IMG 20220107 172956

हिरण के बच्चे का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी

Ibn न्यूज़ टीम
निचलौल महराजगंज
सोहगीबरवा वन्य जीव प्रभाग के लक्ष्मीपुर रेंज के अचलगढ़ बीट में कल दोपहर करीब 2-3 बजे एक हिरण के बच्चें का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। बताते चलें कि पहले भी इस हिरण के बच्चें पर कुत्तों ने हमला किया था तो उस वक्त घायल हिरण के बच्चें को अचलगढ़ बीट प्रभारी अमित पांडेय ने ईलाज करवाया था। उसके बाद से वह हिरण के बच्चें को अपने पास रखने लगें। स्थानीय लोगों की पहचान भी इस मासूम बच्चें से हो गई थी तभी तो यह जंगल मे ना जाकर लोगों के बीच रहना पसंद करता था।

अचलगढ़ बीट प्रभारी अमित पांडेय अपने हाथों से हिरण के बच्चें को दूध पिलाते थे लेकिन अचलगढ़ बीट प्रभारी अमित पांडेय के स्थानंतरण होने के बाद इसकी देखरेख करने वाला कोई नही था। यह पूरी तरह से लोगों के बीच रहना पसंद करता था। मनुष्य और जानवर के प्यार को देखकर लोग सराहना करते थे लेकिन किसी की नजर इस हिरन के मासूम बच्चें को लग गई और कल दोपहर करीब 2 से 3 बजे के आसपास अचलगढ़ बीट जंगल के करीब हिरण के बच्चें का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। वही रेंजर विनोद तिवारी ने कहा कि ठंड लगने की वजह से बच्चें की मौत हुई हैं। हिरन के बच्चें का दाहिना आँख भी घायल हैं

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0003

सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन

पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *