Breaking News

स्व. बिन्ध्याचल प्रसाद त्रिपाठी की पुण्यतिथि मनाई गई

 

 

रिपोर्ट उमेश तिवारी पुरैना महाराजगंज

वी.पी. त्रिपाठी इन्टर कालेज गोड़धोवा (पंडितपुर) के संस्थापक प्रबंधक स्व. बिन्ध्याचल प्रसाद त्रिपाठी की 20वी पुण्यतिथि मनायी गई । बताते चलें कि विद्यालय के कार्यवाहक प्रबन्धक आशुतोष त्रिपाठी ने डीप प्रज्वलित कर चित्र पर माल्यार्पण किया तथा विद्यालय के संचालक चन्द्रमौलि त्रिपाठी ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। इसी क्रम में अभिभावक संघ के अध्यक्ष दिनेश दुबे ने बताया कि स्व. त्रिपाठी संस्कृत के बहुत बड़े विद्वान थे तथा इनका सिद्धांत सादा जिवन उच्च विचार का था ।

भिटौली इन्टर कालेज मे संस्कृत अध्यापक के पद पर रहते हुए शिक्षा के प्रति इनका विशेष लगाव बना रहा और अवकाश प्राप्त होने के बाद वे अपने गांव में ही विद्यालय की स्थापना कीये। इस मौके पर प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल उपाध्याय श्रद्धांजलि अर्पित कर विद्यालय प्रांगण मे पौधरोपण भी किये। इस दौरान किर्तिमान त्रिपाठी, रामप्रित पासवान, महेन्द्र दुबे, अलाउद्दीन अली, सुजित यादव, कृष्ण कुमार दुबे, सुरेश दुबे, रविकेश गुप्ता, जगदीशपुर के प्रधान सब्बीर अली, क्षेत्रपंचायत सद्स्य खुसबूद्दीन अली, दिनदयाल दुबे, शिवेन्द्र दुबे, पुर्व प्रधान बाबूलाल, केशरीनन्दन, पुर्व प्रधान सितलापुर शेख गुलाम मुस्तफा आदि ने भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजली अर्पित की और कहा कि संस्थापक प्रबंधक ने इस ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख ज्योति जगायी जिससे इस क्षेत्र का विकास हुआ इसके साथ ही साथ स्व. विंध्याचल त्रिपाठी के अधूरे कार्यों को पूरा करने वाले उनके पुत्र स्व. उमेश दत्त त्रिपाठी के त्याग, समर्पण और योगदान को याद कर सराहा गया।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

काउंसिल ऑफ भारतीय स्कूल एजुकेशन द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:काउंसिल ऑफ भारतीय स्कूल एजुकेशन के चेयरमैन डॉ.तरुण अरोड़ा …