Breaking News

एसडीएम सदर व सदर तहसीलदार ने 233 बेड के रैन बसेरे को बेहतर सुविधा के साथ मेडिकल कॉलेज में कराया शुरू।

मंडलायुक्त व जिलाधिकारी के निर्देशन में मरीजों के परिजनों के लिए शुरू किया गया रैन बसेरा।

 

रिपोर्ट योगेश श्रीवास्तव

 

गोरखपुर। कोरोना संक्रमित मरीजों व उनके परिजनों को बेहतर से बेहतर मेडिकल सुविधा मिले तथा कोरोना मरीजो के परिजनों को ठहरने व रहने  के लिए उत्तम तरीके से रहने की व्यवस्था रहे जिससे मरीजों के परिजनों को आरामदायक सुविधा मिल सके जिसके लिए मरीजों व परिजनों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मंडलायुक्त जयंत नालिर्कर व जिलाधिकारी के विजयेंद्र पांडियन लगातार प्रयत्नशील रहते हुए कोरोना संक्रमित मरीजों व उनके परिजनों को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में किसी प्रकार की असुविधा ना होने पाये मरीजों व परिजनों का पूरा ख्याल रखा जाए। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना ने आज  सदर तहसीलदार डॉक्टर संजीव दीक्षित सहित अपने टीम के अन्य सदस्यों के साथ मेडिकल कॉलेज में पहुंच कर कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ परिजनों के दिक्कतों के समाधान हेतु मेडिकल कॉलेज में पहुंच कर परिजनों के रहने के लिए उत्तम वह बेहतर किस्म का रानी व ठहरने का मेडिकल कालेज में व्यवस्था किया और आगे और बेहतर व्यवस्था के लिए पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में कल से शुरू हो जाएगा जिससे मरीजों के परिजनों को और बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके मेडिकल कॉलेज में बनाए रैन बसेरों की जानकारी किसी मरीज के परिजन को नहीं था जिसकी दशा व बेहतर सुविधा सुनिश्चित करने के लिए मंडलायुक्त जयंत नालिर्कर व जिलाधिकारी के विजयेंद्र ने जॉइन्ट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी  सदर  कुलदीप मीना  तहसीलदार  सदर डॉ संजीव दीक्षित व राजस्व निरीक्षक प्रदुमन सिंह घनश्याम शुक्ल व लेखपालगण की टीम के साथ बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज गोरखपुर परिक्षेत्र में मरीजों के परिजनों( तीमारदारों) के रहने के संदर्भ में भ्रमण/निरीक्षण किया गया। पेड़ के नीचे तथा लान में जमीन पर बैठे तीमारदारों को वहां रहने के बारे  में पूछा गया जबकि वहां रैन बसेरे की व्यवस्था  तो हैं जैसा कि तीमारदारों द्वारा बताया गया कि यहां के रैन बसेरों के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में जॉइन्ट मजिस्ट्रेट कुलदीप मीना द्वारा तत्काल राजस्व टीम  के माध्यम से   वहां बने 108 व 125 बेड के रैन बसेरों में रखवाया गया। साथ ही तीमारदारों के रहने की अतिरिक्त व्यवस्था हेतु मेडिकल कॉलेज सड़क से पश्चिम ‘वीर अब्दुल हमीद पोस्ट ग्रैजुएट कॉलेज का निरीक्षण कर सफाई व अन्य व्यवस्था हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया ताकि 17 मई से वीर अब्दुल हमीद पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में मरीजों के परिजनों को रहने के लिए पत्रिक व्यवस्था की जा सके और मरीजों के परिजन अपने अपने मरीजों का बेहतर तरीके से मेडिकल कॉलेज में इलाज करा सके जिसके लिए जिला प्रशासन पूर्ण रूप से कटिबद्ध है कि उन्हें किस तरीके से और कैसे बेहतर से बेहतर मेडिकल सुविधा उपलब्ध हो सके और मरीजों के परिजन बेहतर स्थानों पर रहकर अपने मरीजों की सेवा व दवा करा सकें।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *