Breaking News
02c09cc5 1380 4636 8634 35f1117c1ae9

सांसे फाउंडेशन के द्वारा विजय प्रताप के जन्मदिन पर किया पौधारोपण

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट02c09cc5 1380 4636 8634 35f1117c1ae9

फरीदाबाद:सांसे फाउंडेशन के संयोजक जसवंत पवार के द्वारा चलाई गई सांसे मुहिम के अंतर्गत शहर में मानसून की दस्तक से पहले लगातार पौधारोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम तेजी से चल रहा है।

इसी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए आज वरिष्ठ समाजसेवी व कांग्रेसी नेता विजय प्रताप के जन्मदिन पर पौधारोपण किया गया। पौधा रोपण करते समय विजय प्रताप ने कहा कि पेड़ है तो मनुष्य का जीवन सुरक्षित है और जब हमें शुद्ध वायु मिलेगी तो हम बीमारियों से भी बच सकते हैं इसलिए हम सबको मिलकर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए।

ताकि हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु व सुंदर वातावरण दे सकें और जिस तरीके से सांसे फाउंडेशन पर्यावरण के क्षेत्र में रात दिन काम कर रही है आने वाले समय सांसे फाउंडेशन पर्यावरण के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

इस मौके पर सांसे फाउंडेशन के संयोजक जसवंत पवार ने कहा कि सांसे मुहिम का एक ही लक्ष्य की हर व्यक्ति अपने जीवन में एक पौधा लगाएं और उसे वृक्ष बनाए वह यह पौधा अपने जन्मदिन पर,किसी खुशी के मौके पर,शादी की सालगिरह पर,किसी की याद में भी लगा सकते हैं जिससे कि वह पौधा एक यादगार निशानी के तौर पर हमेशा जिंदा रहेगा।

इस मौके पर पौधा रोपण करते समय प्रेम सैनी,सुंदर भाटी,बाबूलाल,जसवंत पवार,सुनील सैनी,रोहित मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *