Breaking News
2bdb371b 8fb3 4239 9a23 09fa004596fc 1

कांग्रेस नेता विजय प्रताप के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट2bdb371b 8fb3 4239 9a23 09fa004596fc 1

फरीदाबाद:बड़खल विधानसभा से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके कांग्रेस नेता विजय प्रताप सिंह के जन्मदिन पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। बड़खल विधानसभा सभा से नहीं अपितू पूरी फरीदाबाद लोकसभा से बधाई देने वालों का तांता देर रात तक चलता रहा।

विजय प्रताप सिंह को जहां फरीदाबाद के बुर्जगों का आर्शिवाद प्राप्त हुआ वहीं युवाओं ने भी बड़ी संख्या में पहुंच कर केक काटे और फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस,युवा कांग्रेस,सामाजिक धार्मिक संगठनों,शहरी,ग्रामीण अंचलों से उमड़े हजारों लोगों ने विजय प्रताप सिंह को उन्हें दीर्घायु होने का आर्शीवाद दिया।

आज तड़के सर्वप्रथम विजय प्रताप सिंह ने हरियाणा दिग्गज नेता एवं पूर्व मंत्री चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह एवं अपनी माता से आर्शिवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में आए लोगों का हृदय से आभार प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि जिस तरह फरीदाबाद वासियों का स्नेेह व आर्शिवाद उनके परिवार बना रहा है उस तरह अपना बेटा भाई समझ कर उन पर आर्शिवाद बनाए रखे।

उन्होंने कहा कि चौधरी महेन्द्र प्रताप सिंह ने जिस तरह फरीदाबाद के लोगों का अपना परिवार समझ कर सेवा की है उन्हीं से प्ररेणा लेकर वह भी उनकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *