Breaking News

स्वास्थ विभाग, ऑक्सफैमइंडिया, मेडिवर डिजिटल हॉस्पिटल अल्पाइन फाऊंडेशन द्वारा 400 से अधिक महिलाओं को बांटा सैनिटरी नैपकिन

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। आज दिनांक 8 अगस्त 2021 को ऑक्सफैम इंडिया और मेडिवर हॉस्पिटल हॉस्पिटल और अल्पाइन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वधान में मिशन शक्ति के तहत। गोरखपुर स्वास्थ्य विभाग की उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी श्री मती सुनीता पटेल के द्वारा पादरी बाजार में स्टेट बैंक के सामने स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसके तहत 400 के आस पास महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया. जिसकी शुरुआत मुख्य अतिथि श्रीमती सुनीता पटेल के द्वारा किया गया। जिसमें उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाई जा रही। विभिन्न योजनाओं का मातृत्व वंदन योजना महिला स्वास्थ्य के साथ साथ सरकारी 1090,1098 महिला हेल्पलाइन के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में डॉ रुक्मणी ने महिलाओं को जागरूक कर आत्मबल प्रदान किया। अल्पलाइन फाउन्डेशन की सचिव अमृता राव ने अल्पाइन एवं रागिनी हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दें कार्यक्रम में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ बी.के. कश्यप ने आंखों से संबंधित बीमारियों से बचाव एवं जानकारी दी मेडिवर डिजिटल हॉस्पिटल के सह संस्थापक रामेश्वर मिश्रा ने मेडिवर की कार्य प्रणाली ,कार्यक्रम एवं भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया जिससे लोगों को रोजगार मिल सके मेडिवर की हेल्पलाइन नंबर 7084001122 पर फोन करके स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराने के लिए संपर्क करें। इस कार्यक्रम के आयोजक शक्ति प्रसाद के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मौजूद सभी महिलाओं को सैनिटरी नैपकिन दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती कविता, विशाल सिंह (डायरेक्टर स्मार्ट कंप्यूटर), शबनम अंसारी, मधुलिका चौधरी, लक्ष्मी, ज्योति, अनीता, संगीता आदि लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *