रिपोर्ट: बी.आर. मुराद | IBN NEWS फरीदाबाद
फरीदाबाद।
हरियाणा सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के अंतर्गत आयोजित “समाधान शिविर” अब आम नागरिकों की शिकायतों के निवारण का एक प्रभावी मंच बनते जा रहे हैं। सोमवार को सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय सभागार में आयोजित शिविर की अध्यक्षता उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) अमित गुलिया ने की।
🔹 पीपीपी, राशन कार्ड, अतिक्रमण सहित कई शिकायतें दर्ज
एसडीएम अमित गुलिया ने बताया कि शिविर के दौरान नागरिकों की सबसे अधिक शिकायतें पीपीपी (परिवार पहचान पत्र) में आय संबंधी त्रुटियाँ, सदस्य जोड़ना, राशन कार्ड में गड़बड़ी, अवैध अतिक्रमण, पुलिस विभाग, बिजली विभाग से संबंधित रही।
इन सभी समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल निर्देश दिए गए।
🔹 शिविरों से मिल रहा त्वरित समाधान
एसडीएम ने बताया कि इन शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, समाज कल्याण पेंशन, भूमि पंजीकरण, स्थानीय निकाय, सिंचाई, बिजली, आपराधिक शिकायतें जैसी अनेक प्रशासनिक समस्याओं का समाधान मौके पर ही हो रहा है।
🔹 मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग
उन्होंने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं भी समाधान शिविरों में प्राप्त होने वाली शिकायतों की निगरानी कर रहे हैं। सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाए और उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
🔹 शिविर में विभागाध्यक्षों की उपस्थिति
इस शिविर में स्वास्थ्य, बिजली, समाज कल्याण, नगर निगम, सिंचाई विभाग, शिक्षा विभाग सहित सभी प्रमुख विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर ही कई शिकायतों का समाधान कर लोगों को राहत दी गई।