Breaking News

सलेमपुर/देवरिया – शराबी पति ने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर पहुंचा थाने

ibn 24×7न्यूज़ रिपोर्ट
मोहम्मद असलम खान
सलेमपुर-देवरिया
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरा दाखिला गांव निवासी एक शराबी पति ने अपनी पत्नी का गला दबाकर इस लिये मार डाला कि उसने शराब पीने के लिये अपने पति को रुपिये नही दिये !पत्नी की हत्या करने के बाद शव को कमरे में बन्द कर ताला लगा दिया वहीं मृतका की 13 वर्षीय पुत्री जब बन्द कमरे का ताला खोलने गई तो उसे भी जान से मारने की धमकी दे डाली ! काफी प्रयास के बाद पुत्री ने बन्द कमरे का दरवाजा खोला तो देखा कि माँ की मौत हो गई है ! इस घटना को अंजाम देने के बाद मृतका का शराबी पति सीधे कोतवाली जा पहुंचा ! इस घटना के सम्बंध में पुत्र के तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कार्यवाई शुरू कर दी है
मिली खबर के अनुसार सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के पुरा दाखिला ग्राम निवासी श्याम जियावन चौहान शराब पीने का आदी था इसी बात को लेकर परिवारमें पति पत्नी के बीच हमेशा विवाद होता रहता था जिससे मोहल्ले के लोग भी तंग थे सूत्रों के हवाले मिली खबर के मोताबीक श्याम जियावन चौहान रविवार को अपनी 35 वर्षीय पत्नी का इलाज कराने के लिये लार गया था वह उस दिन अपनी पत्नी के साथ मिलकर दिन भर धान की कटाई व पिटाई का कार्य किया ! रात्री भोजन करने के बाद वे सो गये जब पति की नींद खुली तो शराब पीने के लिये पैसे की मांग पत्नी से करने लगा पत्नी द्वारा रुपीया नही देने पर वह उग्र हो गया शराब की लत में अंधा पति ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया साथ ही दरवाजा बन्द कर बाहर से ताला जड़ दिया ! जब रात के तीन बजे पुत्री प्रीती की आँख खुली तो शराबी पिता पुत्री को डराने धमकाने लगा कहने लगा कि तेरी माँ को तो हमने मार दिया है अगर दरवाजा खोली तो तुझे भी मार दूंगा पुत्री अपनी माँ को देखने की ललक में पागल पिता की बात एक ना मानी और कमरे का दरवाजा खोल दिया !जब अंदर गई और अपनी माँ को देखा तो वह मर चुकी थी यह देख पुत्री दहाड़े मारकर रोने लगी ! इधर पत्नी की हत्या करने के बाद शराबी पति कोतवाली जा पहुंचा ! पुलिस ने पुत्र प्रिंस चौहान की तहरीर पर पिता के विरुद्ध हत्या व धमकी का मुकदमा दर्जकर शव को अपने कब्जे में लेकर देवरिया पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है ! इस घटना के सम्बंध में कोतवाल श्याम बिहारी ने कहा कि मृतका के पुत्र के दिये हुए तहरीर पर पिता के विरुद्ध हत्या व धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है ! बता दें कि अभियुक्त श्याम जियावन चौहान का विवाह इसी कोतवाली क्षेत्र के भीमपुर गांव निवासी विश्वनाथ चौहान की पुत्री सीमा के साथ हुई थी ! इस घटित घटना से पुरे इलाके में सनसनी फैल गई है ! वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि अपराधी श्याम जियावन को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिये ! मृतका के तीन संतानों में सबसे बड़ा प्रिंस उम्र 19 वर्ष ‘ 17 वर्षीय प्रेम व 13 वर्षीय पुत्री प्रीती है ! माँ के मौत के बाद इन तीनों का रो रो कर बुरा हाल है वहीं इस घटना से पुरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है हर कोई मृतका के शराबी पति को कोष रहा है !

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *