Breaking News

सलेमपुर – देवरिया: अज्ञात वाहन की ठोकर से साईकल सवार की मौत

अज्ञात वाहन की ठोकर से साईकल सवार की मौत
सलेमपुर – लार थाना क्षेत्र के पिपरा चौराहा से आटा चक्की से आटा लेकर आरहे एक साईकल सवार को एक तेज रफ्तार वाहन ने ठोकर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई !
बताया जाता है कि लार कस्बा गयागिरी बभ्नौली बारी वार्ड निवासी सूरज पुत्र गिरधारी मंगलवार प्रातः 8 बजे पिपरा चौराहा से एक आटा चक्की से आटा लेकर घर आरहा था वे अभी अपने गांव के समीप पहुंचा ही था कि लार रोड की तरफ से आरही एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ कर बुरी तरह घायल हो गया|
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन से ठोकर लगने के बाद साईकल सवार सूरज की हालत मौके पर ही बिगड़ गई थी वाहन साईकल सवार सूरज को ठोकर मारने के बाद बिहार प्रांत की तरफ भाग निकला वहीं कुछ लोग बताते हैं कि वाहन बैगनआर था जो ठोकर मारने के बाद तेज रफ्तार से भाग गया ! घायल सूरज को लेकर परिजन सीएचसी जारहे थे गम्भीर चोट लगने के कारण सूरज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया जहां डाक्टरों ने घायल को देखने के बाद तुरन्त मृत्य घोषित कर दिया ! पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर देवरिया पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है |

रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान ibn24x7news सलेमपुर देवरिया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *