Breaking News

सलेमपुर(देवरिया) : खेत में धान की सिंचाई कर रहे युवक को बदमाशों ने अशल्हा की बट से मार पीट कर जख्मी किया

ibn 24×7न्यूज़ रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान
लार थाना क्षेत्र के ग्राम सुतावर निवासी अभिषेक यादव पुत्र रामाकांत यादव अपने गांव के समीप सड़क किनारे खेत में सिंचाई कर रहा था उसी दौरान चार बाईक पर सवार लग भग आधा दर्जन लोगों ने सिंचाई कर रहे युवक पर हमला कर मारना पीटना शुरू कर दिया हमलावर यहीं नही रुके उन लोगों ने अशल्हा निकाल अशलहे की बट से भी युवक पर प्रहार कर बुरी तरह घायल कर दिया बदमाशों ने युवक का मोबाईल भी छीनने का प्रयास किया विरोध करने पर जान से मारने की भी धमकी दी तथा अशल्हा लहराते हुवे भाग निकले !
घटना के बाद उक्त युवक घायल अवस्था में खेत में गिरकर बेहोश हो गया जिसे देख ग्रामीण घटना स्थल की तरफ दौड़े बदमाश ग्रामीणों को अपनी तरफ आता देख अशल्हा देखा निकल भागे ! इस घटित घटना की जानकारी ग्रामीणों ने घायल युवक के परिजनों को दिया पीड़ित के परिजनों ने तुरन्त पुलिस को सूचना दिया मौके पर पहुंची लार पुलिस ने घटना में सम्मिलित एक युवक को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है ! इधर घायल अवस्था में बेहोश पड़े युवक को परिजन स्वास्थ सामुदायिक केंद्र लार ले गये जहां उक्त युवक का उपचार कराया गया इस मामीले में पीड़ित युवक की तरफ से दी गयी तहरीर के मोताबीक लग भग आधा दर्जन बदमाशों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाई शुरू कर दी गयी है ! इस संदर्भ में लार एसओ श्रवण यादव ने बताया कि युवक के तरफ से तहरीर मिली है बदमाशों में से एक हिरासत में भी लिया गया है पूछ ताछ चल रही है बहुत जल्द इस घटना में शामिल अन्य को भी गिरफ्तार कर लिया जायगा !

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *