Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 09 at 8.05.18 PM

सैनिक कल्याण समिति ने जनरल बिपिन रावत सहित अन्य अधिकारियों सैनिकों को पुष्पांजलि

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी- पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने गुरुवार को डॉक्टर कैप्टन आरके भारद्वाज के यहां सीडीएस जनरल बिपिन रावत व अन्य सैनिकों को श्रद्धांजलि दी।जनरल बिपिन रावत सहित सभी सेना अधिकारियों सैनिकों की असामयिक मृत्यु पर शोक संवेदना व्यक्त की। और 2 मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल पुरुषोत्तम सिंह ने की संचालन पूर्व सैनिक गंगाराम मौर्य ने किया डॉ राकेश भारद्वाज ने जनरल रावत सहित अन्य लोगों की आकस्मिक घटना को बहुत दुःखद ब्यक्त करते हुये कहा कि वह एक सच्चे देशभक्त और एक उत्कृष्ट योद्धा थे।उन्होंने हमारे सशस्त्र बलों और सुरक्षा तंत्र के आधुनिकीकरण में बहुत योगदान दिया। इस मौके पर क्षेत्र के अधिकांश पूर्व सैनिक मौजूद रहे सभी ने जनरल रावत के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भाव भरी संवेदना व्यक्त की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *