Breaking News
WhatsApp Image 2021 12 09 at 8.05.01 PM

आई जी ने किया फतेहगंज पश्चिमी थाने का औचक निरीक्षण।दिए दिशा निर्देश

रिपोर्टर सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

फतेहगंज पश्चिमी- आई जी रमित शर्मा ने शाम 6:30 बजे थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होनें कार्यालय के अपराध रजिस्टर, मालखाना, भोजनालय, कार्यालय व्यवस्था, आवास, बैरक, शिकायत रजिस्टर की जांच पड़ताल की। उन्होंने उपस्थित पुलिसकर्मियों से अभिलेखों के संबंध में भी पूछताछ करते हुए उनके रखरखाव हेतु उचित दिशा निर्देश दिए। थाने पर उपस्थित पुलिसकर्मियों को उनके ड्यूटी के प्रति कर्तव्य और दायित्व के प्रति उचित दिशा निर्देश उन्होंने दिया। इसके अतिरिक्त महिला हेल्प डेस्क पर उपस्थित महिला आरक्षी से प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्र के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किया। इस दौरान थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह अवकाश पर थे।कार्यवाहक थाना प्रभारी एस आई नरेंद्र सिंह के अलावा अन्य पुलिसकर्मी व स्टाफ मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *