चरस व लाखो की नकदी के साथ एक महिला गिरफ्तार
सहारनपुर : एसएसपी के अदेशोनुसार नशीले मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री की मिल रही लगातार शिकायतों पर अंकुश लगाए जाने पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना फतेहपुर प्रभारी व उनकी टीम ने सफलता प्राप्त करते हुऐ नशीले मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छुटमलपुर अलावलपुर रोड से एक महिला रूबी पत्नी फकरुदीन को 720 ग्राम चरस मादक पदार्थ तथा तस्करी कर मादक पदार्थ स अर्जित धनराशि ₹336300 नकद बरामद कर गिरफ्तार किया है पूछताछ में महिला ने बताया कि मेरा पति उत्तराखंड से मादक पदार्थ लाकर कस्बा छुटमलपुर में बेचता था जिसके जेल जाने के बाद मैं मादक पदार्थों की बिक्री कर रही थी और उत्तराखंड क्षेत्र में मेरा पति अलग-अलग जगह पर जाकर स्कूलों के पास यह मादक पदार्थ बेचता था
इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में
थाना प्रभारी एमपी सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजीव यादव कॉस्टेबल पंकज दीपक योगेश शर्मा महिला कॉन्स्टेबल अमृता रहे।
Tags सहारनपुर
Check Also
देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस
Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …