✍️ रिपोर्ट: मनीष दवे | IBN NEWS | भीनमाल
भीनमाल, 27 जुलाई 2025 – श्री सांवलाजी सेवा संस्थान घांची समाज की जनरल बैठक आज वेलांगरी स्थित श्री सांवलाजी मंदिर परिसर में बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता संयोजक दिनेश चौहान ने की, जबकि मंदिर समिति के अध्यक्ष मानाराम बोराणा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
बैठक की शुरुआत में संस्था के निवर्तमान अध्यक्ष खेताराम गेहलोत व संरक्षक वीराराम चौहान के देवलोकगमन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात पूर्व कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के चलते सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
👉 नई कार्यकारिणी इस प्रकार घोषित की गई:
-
संरक्षक – राजमल चौहान, चुन्नीलाल चौहान, गणेशाराम परमार, माधवाराम सोलंकी
-
अध्यक्ष – बाबूलाल चौहान
-
उपाध्यक्ष – मेघाराम चौहान, भंवरलाल चौहान, मोहनलाल भाटी, पारसमल चौहान
-
सचिव – दिनेशकुमार भाटी
-
सह सचिव – दिनेश चौहान
-
कोषाध्यक्ष – भीखाराम भाटी
-
उप कोषाध्यक्ष – चतराराम चौहान
-
प्रचार मंत्री – हीरालाल चौहान
-
उप प्रचार मंत्री – नायणलाल चौहान
-
संगठन मंत्री – थानाराम चौहान, कालूराम बोराणा, मसराराम चौहान, मसराराम भाटी, डायाराम चौहान
-
कानूनी सलाहकार – शंकरलाल गेहलोत
-
सलाहकार मंत्री – मसराराम राठौड़, भैराराम चौहान
-
सूचना मंत्री – कालूराम परमार
📌 सामाजिक निर्णय और योजनाएं:
बैठक में रामदेवरा पदयात्रा के दौरान समाज द्वारा यात्रियों की सेवा हेतु 11 अगस्त से केन्टिन शुरू करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार, धार्मिक गतिविधियों की नियमितता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने पर भी विचार किया गया।
सभी सदस्यों ने समाज की उन्नति हेतु नई कार्यकारिणी को पूर्ण सहयोग देने की बात कही। बैठक में अनेक गणमान्य समाजसेवी और वरिष्ठ नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन को गरिमा प्रदान की।