रिपोर्ट:- विनोद गिरि ibn24x7 न्यूज
*रुपैडिहा/बहराइच* विकासखंड नवाबगंज के ग्राम सभा कलवारी में जिला पंचायत सदस्य की अध्यक्षता में आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर मेला, पशुपालन विभाग के द्वारा आयोजित किया गया जिसमें स्थानीय ग्रामीण व पशु पालकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
बताते चलें कि जिला पंचायत सदस्य फौजदार वर्मा तथा ग्राम विकास अधिकारी जनार्दन मिश्रा की अध्यक्षता मे मेला का सफल आयोजन किया गया। ग्राम प्रधान राम सिंह ने शिविर में आए हुए सैकड़ों पशुपालकों को पशु मेला के बारे मे विस्तार से एक -2 बिन्दुओ पर प्रकाश डाला। तथा दुधारू जानवरो की देखरेख, लाभ, साफ -सफाई, करके जानवरो को गंभीर बीमारियो से बचाने की विधि मेला मे आए लोगो को बताया गया। मेला के समापन के दौरान सैकड़ों पशु पालकों व ग्रामीणो को दवाइयां, पाउडर, का वितरण किया गया इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान भानु प्रताप सिंह, कपिल देव सिंह, ओम प्रकाश सिंह, गुड्डू आर्य, रूपेश गिरी, सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे
Tags बहराइच
Check Also
पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर
मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …