Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 13 at 5.05.07 PM

आरएसएस ने निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया आयोजित

 

इस शिविर में लगभग 100 लोगो का निशुल्क जांच कर द्वारा वितरण किया गयाWhatsApp Image 2024 10 13 at 5.05.07 PM

मीरजापुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर अहरौरा द्वारा क्षेत्र के पट्टीकला में स्थित सामुदायिक भवन में रविवार को निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजित किया गया। इस शिविर सवर्प्रथम में नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी व डॉ. अभिषेक सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के द्वारा फीता काटकर शुभारंभ कराया गया।
गरीब और ज़रूरतमंद लोगो की मदद करते हुए उनके स्वास्थ्य की जांच कर उनको निशुल्क दवाई वितरित की गई। डॉ अभिषेक सिंह ने बताया कि आरएसएस नगर अहरौरा के द्वारा लगाया गया निशुल्क चिकित्सा शिविर में पेट दर्द, बुखार, बीपी, शुगर खासी जैसे अनेक प्रकार के जनरल बीमारियों का इलाज निशुल्क किया गया और निशुल्क दवा वितरण किया गया। नगर कार्यवाह अखिलेश कुमार ने बताया की बस्ती पट्टीकला में स्थित सामुदायिक भवन में संघ के द्वारा निशुल्क इलाज कर दवा वितरण किया गया। ऐसे प्रत्येक महीने में हर मोहल्ले में लगाया जाएगा, जहां गरीब असहाय परिवार लोग रहते हैं। इस दौरान संजय, डॉ. अशोक, लवकुश, विकास, रामचंद्र, शिवकुमार सहित अन्य स्वयं सेवक भी मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *