Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 13 at 8.47.59 AM

हनी ट्रैप के मामले में पुलिस की टीम ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 10 13 at 8.47.59 AM

फरीदाबाद:पुलिस उपायुक्त सेंट्रल जसलीन कौर के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए दुष्कर्म,छेड़छाड़ का झूठा मुकदमा दर्ज कराकर दबाव बनाकर पैसे ऐठने के मामले में थाना सेक्टर-31 की पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफतार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अफजल खान सुभाष कैम्प एनटीपीसी बदरपुर दिल्ली का रहने वाला है।

सेक्टर-30 के रहने वाले प्रवेन्द्र कुमार की शिकायत पर थाना सेक्टर-31 फरीदाबाद में अभियोग दर्ज किया गया था । शिकायत में बताया गया कि आरोपियों ने शिकायतकर्ता को हनी ट्रैप के मामले में फसाकर 45 लाख रुपए ऐंठे लिये। आरोपी अफजल को पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए रेड कर तुगलकाबाद मैट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है तथा ऐंठे गए पैसे से खरीदी गई मोटरसाइकिल को आरोपी से बरामद किया गया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया। मामले में मुख्य आरोपी अनीता कौर निवासी पंचशील कालोनी पार्ट-2 बसंतपुर फरीदाबाद को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। अन्य संलिप्त आरोपी की तलाश जारी है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *