मीरजापुर) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी तिरंगा स्पोटिंग क्लब छिलहिया द्वारा कैनवस क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित किया गया भोलेनाथ और महबूब साहब बिराबानी के ग्राउंड में जिसका समापन बुधवार को किया गया,कुल 16 टीमों ने भाग लिया था
जिसमें से फाइलन मैच का मुकाबला विक्ट्री क्ल्ब चुनार व रोमिंग क्लब वाराणसी के बीच खेला गया ,खेल शुरू होने से पहले टास कराया गया जिसमें टास विक्ट्री क्ल्ब चुनार ने जीतकर फिल्डिंग करने का फैसला लिया, वाराणसी कि टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 145 रन बनाया 10 ओवर में, वहीं विक्ट्री क्ल्ब चुनार ने 10 ओवर में 132 रन ही बना सकी, फाइनल मैच वाराणसी की टीम विजेता रहीं, फाइनल विजेता टीम को 60 रुपए और उप विजेता टीम को 30 हजार रुपए दिए गए, मैन ऑफ द सीरीज वाराणसी के खिलाड़ी रजत को दिया गया कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार प्रजापति के द्वारा, वहीं विजेता टीम को कप सिद्धू बैट्री के द्वारा दिया
गया तथा उप विजेता टीम को कप अभिषेक सिंह उर्फ रिंकू पटेल के द्वारा दिया गया,खेल समापन के मुख्य अतिथि के रूप में प्रमोद भाई पटेल समाज सेवी रहें , वहीं मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया गया,इस अवसर पर सिद्धनाथ सिंह भारतीय किसान यूनियन प्रदेश उपाध्यक्ष , पंकज उपाध्याय जिला पंचायत सदस्य, सिद्धू अली समाज सेवी व ग्राम प्रधान पद प्रत्याशी खुटहा,एस के कनौजिया समाज सेवी, रमेश सिंह स्वामी, कमेटी के अध्यक्ष संतोष कुमार प्रजापति आटो पार्ट, प्रशांत सिंह, शुशील सिंह, अजित सिंह पटेल, अनिल पाल, प्रेमपाल, प्रदीप कुमार सिंह, राजेश पाल, गनेश सिंह, गौरीशंकर पाल, दिनेश सिंह, राम ध्यान सहित अन्य लोग मौजूद रहें।