ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर
मीरजापुर। सड़क दुघर्टना व्यक्ति की मौत छात्रा गंभीर रूप से घायल प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को देर रात लगभग ग्यारह बजे थाना पडरी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरपुरा हाईवे ओवर ब्रिज पर एक ट्रैक्टर व डीसीएम में आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे ट्रैक्टर चालक लगभग पैंतीस वर्षीय रविशंकर पुत्र कैलाश नाथ उपाध्याय ग्राम टेगराही थाना पडरी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है।
जिसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच और इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को हुई जिस पर उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया गया।व आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई। इसी प्रकार एक अन्य मार्ग दुर्घटना में आज बृहस्पतिवार को सुबह लगभग नौ बजे थाना लालगंज क्षेत्रान्तर्गत ग्राम नौड़ी कठारी के पास लगभग सत्तरह वर्षीय छात्रा गुड़िया पुत्री इंद्रदेव मौर्य निवासी मालवा थाना कोरांव जनपद प्रयागराज जो नरौली स्थित विद्यालय पढने जा रही थी, कि पिकअप वाहन ने जोरदार धक्का मार दिया जिससे वह छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई जिसकी जानकारी इलाकाई पुलिस को भी हुई जिस पर उक्त सूचना पर चौकी प्रभारी बरौधा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज हेतु अस्पताल भिजवाया गया जहां हालत गंभीर थी। पुलिस द्वारा पिकअप को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई।