Breaking News
WhatsApp Image 2024 04 05 at 6.39.48 AM 2

इबादत और गुनाहों की माफी का महीना है रमजान

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद: माह-ए-रमजान का महीना रहमत व नेमतों का महीना है। महीने में एतकाफ का सबसे बड़ा महत्व है। एतकाफ करने वाला इंसान एकांत कमरे में बैठ कर अल्लाह की इबादत करता है। एतकाफ करने वाले के साथ पूरी बस्ती के लोगों का गुनाह माफ होता है। इसे जिम्मेवार लोग ही करते हैं। रोजा को तीन अशरा में बांटा गया है। पहला रहमत का है।

इस में अल्लाह की रहमत अपने नेक बन्दों पर बरसता है। ये 10 दिन तक रहता है। दूसरा मगफिरत का है। इसमें सभी को अल्लाह गुनाहों से मगफिरत देता है। आखिरी 10 दिन आग से निजात का होता है। इसमें अपने- अपने वालदैन सहित सभी लोगों के लिए दोजख की आग से निजात के लिये दुआ मांगी जाती है। तो वहीं समाज सेवक फिरोज खान ने बताया कि इस माह में एक-एक पल अल्लाह की इबादत में गुजरना चाहिए।

अगर किसी ने एक रोजा छोड़ दिया तो लगातार दो माह रोजा रखने के बाद भी रमजान के रोजे की भरपाई नहीं होगी और इस माह में कुरान को सुनते हुए नमाज अता करना चाहिए। रोजा में तरावीह का बहुत आला मुकाम मिलता है। तो वहीं जेजेपी नेता हाजी करामत अली ने कहा कि घर के सभी लोग रोजा रखते हैं।

उनके साथ सेहरी खाने,नमाज पढ़ने के बाद एक साथ इफ्तार करना अच्छा लगता है। सभी को रोजा पूरी पाबंदी के साथ रखना चाहिए। अल्लाह को रोजा बहुत पसंद है। रोजा में सब गुनाह अल्लाह माफ करते है। एक नेकी की जगह 70 नेकी देते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *