Breaking News
6446e610 c3a5 4892 a6d6 cac723cc98ea

एसएसबी जवानों की कलाई पर आचार्य बहनों की राखी

 

-एकल विद्यालय अभियान संस्था की आचार्य बहनों ने बांधी राखी-

श्रावस्ती जनपद में सोमवार 28 अगस्त को
62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल भिनगा कमान्डेंट रबीन्द्र कुमार राजेश्वरी के दिशा निर्देशन एवं उप कमान्डेंट सोनू कुमार के नेतृत्व में 62वीं वाहिनी मुख्यालय भिनगा में एकल विद्यालय अभियान संस्था की आचार्य बहनों ने एस.एस.बी जवानो के साथ रक्षाबन्धन का पर्व मनाया। इस कार्यक्रम के अवसर पर एकल विद्यालय अभियान संस्था की 27 आचार्य बहनों ने जवानो के कलाईयों पर राखी बांधकर देश की सुरक्षा का संकल्प दिलाया और भाईयों ने भी बहनों को आशीर्वाद दिया और उनके साथ देश को सुरक्षित रखने की कसमे खाई।

इस अवसर पर एकल विद्यालय अभियान संस्था की ज्योति तिवारी ने कहा कि अपने फौजी भाईयों को आज राखी बांध कर, मिठाई खिलाकर आशीर्वाद प्राप्त कर गौरवान्वित महसूस कर रही हूँ। पूर्णिमा तिवारी ने कहा की देश के वीर सैनिक सरहद की सुरक्षा में अपने घरों से हजारों किलोमीटर दूर तैनात रहते है रक्षाबंधन पर अपने घर नहीं लौट पाते है उनके साथ ये पर्व मनाने का सौभाग्य मिलना गौरव की बात है।

सरहद की सुरक्षा करने वाले जवानो की देन है कि हम लोग अपने घरों में सुरक्षित व ख़ुशी से अपनों के बीच रह रहे है। इस अवसर पर उप कमान्डेंट सोनू कुमार ने सभी बहनों को धन्यवाद दिया और जीवन भर खुश रहने की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सरहद के साथ बहनों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है, इस शुभ अवसर पर बहनों ने हमारी कलाई को भर दिया। बहनों के स्नेह और प्रेम की डोर से हमारी ताकत और बढ़ गई।

आगे उन्होंने एकल विद्यालय अभियान संस्था की आचार्य बहनों को धन्यवाद व आशीर्वाद देकर उनकी एवं देश की सुरक्षा का भरोसा दिया।

इस मौके परएकल विद्यालय अभियान संस्था से अशोक कुमार,एकल समिति उपाध्यक्ष सुरेश कुमार के साथ 27 आचार्य बहने तथा एसएसबी उप कमान्डेंट विनोद कुमार, निरीक्षक रमेश कुमार, उप निरीक्षक अनिल कुमार थपलियाल, लाल बहादुर गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक इन्द्रजीत कुमार, मनीष मीणा, नरेश कुमार, अभिनव ठाकुर तथा अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *