Breaking News
e27ac69f 2a3f 43bb a94b e14ddaa04268

ब्रेकिंग न्यूज़ ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील बीकापुर का पत्रकार सम्मेलन 24 सितंबर को

बीकापुर अयोध्या
अयोध्या ब्यूरो कामता शर्माe27ac69f 2a3f 43bb a94b e14ddaa04268
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई बीकापुर के सम्मेलन को लेकर अधिवक्ता संघ बीकापुर के बार में एक बैठक हुई जिसमें प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के दर्जनों पत्रकार उपस्थित थे।

लगभग एक घंटा से ज्यादा चली बैठक में आगामी 24 सितंबर को पत्रकार सम्मेलन कराए जाने का निर्णय लिया गया। संपन्न हुई बैठक में पत्रकारों के उत्पीडन को लेकर तहसील के वरिष्ठ पत्रकारों ने अपना अपना पक्ष रखा।ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई बीकापुर पिछले वर्ष की अपेक्षा अबकी बार और अधिक भव्य तरीके से सम्मेलन कराए जाने को लेकर आज से ही कमर कस ली है।

मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए बीकापुर तहसील इकाई के अध्यक्ष अशोक वर्मा ने बताया आगामी 24 सितंबर को तहसील इकाई बीकापुर का सम्मेलन कराया जाएगा। इसके संबंध में आज पत्रकारों की एक बैठक की गई। जिसमें सम्मेलन की तैयारी को लेकर उसके मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। उन्होंने यह भी ्् बताया अबकी बार होने जा रहे हैं सम्मेलन में जिले के वरिष्ठ आला अधिकारियों को बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।

उन्होंने कहा फिलहाल जिले के कौन से वरिष्ठ अधिकारी को मुख्य अतिथि बनाया जाएगा इसको लेकर इसकी औपचारिक घोषणा समीक्षा बैठक के दौरान की जाएगी।
तो वहीं दूसरी तरफ पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए वरिष्ठ पत्रकार व अधिवक्ता अवध राम यादव ने बताया फिल हाल 24 सितंबर को बीकापुर ग्रामीण इकाई का सम्मेलन कराया जाना सुनिश्चित हुआ है। उन्होंने कहा सम्मेलन तैयारी की रूपरेखा को लेकर बहुत जल्दी सम्मेलन की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई जाएगी ।

उन्होंने कहा सम्मेलन को यादगार व सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी जी तोड़ मेहनत करने के लिए तैयार है। उन्होंने यह भी बताया 24 सितंबर के पहले तहसील इकाई के पदाधिकारी पुनः एक बार होने जा रहे पत्रकार सम्मेलन की समीक्षा करेगा।

सम्मेलन को यादगार और सफल बनाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। तहसील इकाई बैठक में मनोज तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार बृजेश तिवारी, फूलचंद कोरी, कृष्ण सिंगार मिश्र, कामता प्रसाद शर्मा, अमित सिंह, मनोज यादव, अनुराग शर्मा भानु प्रताप विकास कुमार राजभर राकेश कुमार यादव समेत दर्जनों पत्रकार मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *