Ibn24x7news वेदप्रकाश मिश्र
राजगढ़ मिर्जापुर/ राजगढ़ चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत लूसा गांव के ही समीप शराब के नशे में धुत दो मोटरसाइकिल सवार सड़क पर खड़ी डीसीएम में पीछे से जाकर जोरदार रूप से टक्कर मार दिया। जिससे दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय सिंह (30 )वर्षीय पुत्र कन्हैया और अजय (26 )वर्षीय पुत्र रामजी निवासी सतेशगढ़ दोनों को गंभीर रूप से चोटे लगी है। जिनको स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को राजगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद मिर्जापुर के लिए तत्काल रेफर कर दिया गया ।
रीपोर्ट- *वेद प्रकाश मिश्र*
Tags मिर्जापुर
Check Also
सोनवर्षा पुल के पास आस्था इंटरप्राइजेज मोबाइल शोरूम का भव्य उद्घाटन
पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल ने फीता काटकर किया शुभारंभ, अतिथियों का पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंटकर …