Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 26 at 6.23.15 PM

जन आक्रोश रैली निकाल प्रदेश के कांग्रेस सरकार का जताया विरोध

 

मनीष दवे IBN NEWS

जालोर :– भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा जालौर द्वारा जिला मुख्यालय पर लुटेरी और सत्ता लोभी कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला बोल एवं जन आक्रोश रैली का आयोजन मलकेश्वर मठ मैदान ,संघ कार्यालय के पास जालोर में किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा सांसद देवजी एम पटेल जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली जिला प्रभारी महेंद्र बोहरा जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी जिला प्रमुख राजेश कुमार राणा कार्यक्रम प्रभारी खेमराज देसाई सहित कहि जनप्रतिनिधि अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

अतिथियों द्वारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक नारायणसिंह देवल ने कहां की राजस्थान सरकार द्वारा किसानों को समय पर लाइट पानी की सुविधा उपलब्ध नही करवाई जा रही है भाजपा सरकार के समय किसानों को लाइट में जो सब्सिडी मिलती थी वो भी राजस्थान की इस निक्कमी सरकार ने बन्द करके आम जन के लाइट बिलो में भारी बढ़ोतरी करके आम जन पर प्रहार किया है ।
प्रदेश कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा में कहा कि कॉंग्रेस राज में आज किसान , मध्यमवर्ग एवम आम जन दुखी एवम त्रस्त है । कॉंग्रेस आमजन की सुविधाओं को भूलकर घोटालों में लगी है ।
सांसद देवजी एम पटेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों के ऋण माफी का जो वादा किया गया वो पूरा नही किया गया है आज किसान पानी की समस्या से जूझ रहा है , कॉंग्रेस सरकार द्वारा किसानों के सहयोग हेतु किसी भी प्रकार का सहयोग नही दिया जा रहा है । राजस्थान का अन्नदाता आज सरकार की नीतियों के कारण परेशान है ।

जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कहा कि वर्तमान में इस सरकार के महिलाएं एवम बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है प्रतिदिन समाचारों में महिला उत्पीड़न के मामले बढ़ रहे है एवम ये सरकार चुप्पी साधे बैठी है किसी भी प्रकार की कार्यवाही नही की जा रही है।
जिला संगठन प्रभारी महेंद्र बोहरा ने कहा कि वर्तमान सरकार से आम जनता पूरी तरह से त्रस्त है इस लिए भाजपा जालोर द्वारा जन हितेषी मुद्दों को लेकर विशाल धरना ( जन आक्रोश रैली)दिया गया।
जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि राजस्थान में दलीत उत्पीडन में बढोतरी राज्य के दलीतों के साथ कांग्रेस सरकार का अनैतिक व्यवहार किया जा रहा है।दलीत उत्पीडन की घटनाओं में भारी बढोतरी हुई है।पेट्रोल, डीजल में सर्वाधिक टेक्स वसूली की जा रही है।

आहोर विधायक छगनसिंह राजपुरोहित ने कहा कि जिले में सडकों की खस्ता हालत है।सम्पूर्ण जिले में सडको की हालत खराब एवं परिवहन में समस्याए में बड़ी समस्याएं है।ये सरकार सामाजिक भेदभाव पैदाकर सरकार द्वारा सामाजिक समरसता को चुनौती ओर सामाजिक एकता को चोट पहुँचा रही है।
भीनमाल विधायक पूराराम चौधरी ने कहा कि सरकार की विफलताओं पर अपनी बात रखी।
जिला प्रमुख राजेश कुमार ने कहा कि यह सरकार एसएसटी के भेद को बढ़ा रही है भाजपा के जनप्रतिनिधियों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों में रुकावट पैदा कर रही है।
कार्यक्रम जिला संयोजक खेमराज देसाई ने कार्यक्रम में पधारे सभी कार्यकर्ताओं का आभार धन्यवाद किया।
कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो जिलाध्यक्ष गजेंद्रसिंह सिसोदिया में किया।

कार्यक्रम में सांचौर भाजपा प्रत्याशी दानाराम चौधरी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिला प्रमुख वनेसिंह गोहिल नगर परिषद सभापति गोविंद टाक जालोर प्रधान नारायणसिंह राजपुरोहित सायला प्रधान ढोमी देवी बायोडाटा प्रधान सविता देवी राणा पूर्व मंत्री भूपेंद्र देवासी प्रदेश पनाप्लिस्ट सावलाराम देवासी जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित प्रकाश मेघवाल वरिष्ठ भाजपा नेता मंगलसिंह सिराणा जिला उपाध्यक्ष भैरूदान चारण मेघराज चोधरी हनुमान प्रसाद भांदु जिला मंत्री ऊकसिंह परमार मंजीराम चोधरी, सुशीला सेन हंसतु जीनगर कोषाध्यक्ष महेंद्र मुणोत किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष धुखाराम राजपुरोहित ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष ओबाराम देवासी महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मंजू सोलंकी एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष रमेश कुमार राणा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष मिश्रीमल मेघवाल जिलामीडिया प्रभारी ऐडवोकेट सुरेश सोलंकी सहित सभी जिला पदाधिकारी सभी मंडलों के अध्यक्ष सहित सभी पार्टी के कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *