Breaking News
WhatsApp Image 2021 11 15 at 12.31.11 AM

बाल दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

बच्ची ईश्वर का स्वरूप__डॉक्टर एहसान अहमद

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। सनराइज कोचिंग सेंटर के तत्वावधान में बाल दिवस के अवसर पर सनराइज कोचिंग सेंटर तुर्कमानपुर में एक कैरियर काउंसलिंग एवं प्रतिभागी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर एहसान अहमद ने कहा की बच्ची ईश्वर का स्वरूप होते हैं। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ई.मिन्नत गोरखपुरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की सदैव बच्चों को अपने भविष्य के बारे में सोचना चाहिए और उसके प्रति अपना शत-प्रतिशत देते हुए भविष्य में उन्नति की ओर अग्रसर होना चाहिए।
कैरियर काउंसलिंग करते हुए वरिष्ठ काउंसलर मोहम्मद राफे ने बच्चों को बताया कि वह अपने आने वाले विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में किस तरह से प्रतिभाग करेंगे और अपने भविष्य का चयन किस प्रकार से करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक और सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी ने सभी को बाल दिवस की बधाई दी और साथ ही साथ अतिथियों को अपना कीमती समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर शफीक अहमद, ईशान फारूकी, मक़सूद आलम, अलीशा अहसन, हाजी जलालुद्दीन कादरी, सीमा परवीन, मकसूद अली, आसमा निशा, निदा फातमा आदि मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *