Breaking News
मीरजापुर पुलिस द्वारा प्रदीप पटेल हत्याकांड के इनामी आरोपी की गिरफ्तारी

मीरजापुर: प्रदीप पटेल हत्याकांड में 25 हजार का इनामी दूसरा आरोपी गिरफ्तार

मीरजापुर। 21 अगस्त को जरगो बांध में मछली मारने के विवाद के चलते हुए प्रदीप पटेल हत्याकांड में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनामी दूसरा आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


घटना का पृष्ठभूमि

इमलिया खुर्द निवासी प्रदीप पटेल की हत्या मछली मारने के विवाद को लेकर ठेकेदारों द्वारा कर दी गई थी। इस मामले में वादी प्रियंका पटेल पत्नी प्रदीप पटेल ने थाना अहरौरा में तहरीर दी थी कि उनका पति जरगो बांध पर घूमने गया था, जहां कुछ लोगों ने उसे बांध में डुबाकर मौत के घाट उतार दिया।

इस मामले में थाना अहरौरा पर धारा 103(1), 109, 115(2), 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई थी।


इनामी आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत, 10 सितंबर (बुधवार) को थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सेठ व एसआई संजय सिंह पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए
25 हजार का इनामी आरोपी किशोर साहनी पुत्र फुलगेन साहनी निवासी डिहुटोला, थाना गुलवारा, जिला मोतीहारी (बिहार) को धनरौल बांध के पास, नई सेमरा भटपुरवा, थाना पन्नूगंज, जनपद सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।


अन्य गिरफ्तारी

इससे पहले जरगो बांध के ठेकेदार के मुंशी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …