Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 31 at 7.30.01 PM

रन फॉर यूनिटी के तहत पुलिसकर्मियों ने लगाई दौड़, दिया एकता का संदेश

 

रिपोर्ट अशोक सागर गोंडा

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजली, पुलिसकर्मियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता की दिलाई शपथ।

बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना,

गोण्डा – राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा में तथा अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने पुलिस कार्यालय मे सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उपस्थित पुलिस कर्मियों को राष्ट्र के एकता व अखंडता की शपथ दिलाई। राष्ट्र की एकता व अखण्डता के लिए लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी द्वारा किए गए कार्यों व उनके द्वारा राष्ट्र के प्रति समर्पण के बारे में बताया गया ।

इसी तरह जनपद के समस्त थानों/ चौकियों पर भी एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन गोण्डा से हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया यह बाइक रैली राष्ट्रीय एकता का संदेश लेकर शहर क्षेत्र के अंबेडकर चौराहा, गुरुनानक चौरहा, झूलेलाल चौराहा, मिश्रौलिया चौराहा इत्यादि प्रमुख स्थानों से निकाली गई । साथ ही पुलिस कर्मियों ने दौड़ लगाकर एकता, अखण्डता व भाई चारे का संदेश दिया। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा रन फॉर यूनिटी के तहत नगर क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एकता मार्च निकाला गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *