Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 17 at 7.52.38 PM

पुलिस टीमों को सरकार ने नगद पुरुस्कार से नवाजा

 

रिपोर्ट-अशोक सागर

गोण्डा- जनपद गौतमबुद्धनगर से अपह्त छात्रा की जनपद गोण्डा में थाना को0 नगर व एसओजी/सर्विलांस टीम एवं जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सकुशल बरामदगी के सम्बन्ध में किए गए सराहनीय कार्य के लिए उ0प्र0 शासन ने की जनपद गोण्डा पुलिस को रू0 1,00,000/- (एक लाख) की धनरॉशि से पुरस्कृत करने की घोषणा-

दिनांक 16.09.2021 को जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना बादलपुर पर वादी श्री गुलाब सिंह पुत्र अजयपाल सिंह निवासी सादोपुर थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर ने मु0अ0स0- 427/21, धारा 364,354,323 भादवि का अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस तथा सर्विलांस टीम से प्राप्त इनपुट के आधार पर अपहृता की लोकेशन जनपद गोण्डा पायी गयी थी। जिसपर गौतमबुद्धनगर पुलिस जनपद गोण्डा आयी हुई थी। पुलिस अधीक्षक गोण्डा संतोष कुमार मिश्रा ने प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुए अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु थाना को0 नगर पुलिस व एस0ओ0जी0/सर्विलांस टीम को लगाया था। गौतमबुद्ध नगर पुलिस तथा जनपद गोण्डा की थाना को0 नगर नगर पुलिस व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा अपहृता को थाना को0 नगर क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्य के लिए उ0प्र0 शासन द्वारा गोण्डा पुलिस को रू0 1,00,000/- के पुरस्कार से व जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस को भी रू0 1,00,000/- से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।
इस मामले में अन्य विधिक एवं न्यायिक कार्यवाही प्रचलित हैl

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0001

अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर सिक्खों चलते राहगीरों को पिलाया शरबत

मीरजापुर। अहरौरा पांचवें पातशाही श्रीगुरु अर्जन देव जी महाराज के पवन प्रकाश उत्सव पर संगत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *