Breaking News
WhatsApp Image 2021 09 18 at 8.31.35 PM

सदर तहसील में 49 फरियादी आये 5 का किया गया निस्तारण

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। संपूर्ण समाधान तहसील दिवस वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के कुश्ती हाल राप्ती नगर में सदर तहसील के समाधान दिवस मर 49 फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना के समक्ष अपनी अपनी पीड़ा बताए 5 फरियादियों की समस्याओं का त्वरित मौके पर किया गया निस्तारण बचे 44 फरियादियों के लिए राजस्व व पुलिस की टीम गठित कर मौके पर रवाना किये बचे 44 फरियादियों की समस्याओं का एक हफ्ते के अंदर समस्याओं का किया जाएगा निराकरण। कोरोना प्रोटोकॉल का पूर्ण रुप से पालन करते हुए स्पोर्ट्स कॉलेज में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना व संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया तहसील सदर समाधान दिवस मे फरियादी अपनी अपनी फरियाद लेकर अधिकारियों के सामने अपनी अपनी पीड़ा बताई ज्यादातर मामले जमीनी विवाद के आए हुए थे जिन मामलों का यहां निस्तारण नहीं हो पाया उन मामलो में पुलिस व राजस्व की टीम गठित कर मौके पर भेजकर निस्तारित कराने का काम किया गया तहसील दिवस में अधिकतर मामले जमीनी व पारिवारिक विवाद के आये थे जो न्यायालय में विचाराधीन हैं ऐसे मामलों में दोनों पक्षों में सामंजस्य बना कर विवाद को सुलझाने का प्रयास किया गया। तहसील दिवस में प्रमुख रूप से ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम सदर कुलदीप मीना तहसीलदार सदर लाल जी विश्वकर्मा तहसीलदार न्यायिक सुनीता गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के संबंधित अधिकारीगण व लेखपालगण मौजूद रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *