Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 01 at 08.13.04

पॉस्को एक्ट के वांछित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

01/08/2021 मवई अयोध्या – मवई थाना की पुलिस ने शनिवार को मुखबिर की सूचना पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी को बैंक ऑफ इंडिया मवई चौराहे मजरे दुल्लापुर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूदौली सर्किल के थाना मवई की पुलिस टीम एसएसपी शैलेश पाण्डेय के निर्देशन में महिला सम्बन्धी अपराधों पर नियंत्रण के लिए अभियान चला रही थी।

तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी बैंक ऑफ इंडिया मवई चौराहा मजरे दुल्लापुर पर कही जाने वाला है।मुखबिर की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक सुजीत कुमार मौर्य अपने हमराही कांस्टेबल अमित कुमार रि0का0 अफरोज खान के साथ मौके पर पहुँच स्थानीय थाना पर पंजीकृत मुकदमा अपराधी संख्या 182/19 की धारा 363/366/376/504 एवम 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित वांछित तथा नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी विधिचन्द्र पुत्र स्व0 श्री भगवान निवासी ग्राम नेवरा मवई को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को जेल भेज दिया गया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260623 WA0005

तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ, 3 अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार

जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन) अलग अलग नंबर प्लेटो को बदलकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *