Breaking News

थाना चुनार पुलिस द्वारा चोरी की 03 मोटरसाइकिल के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ व वाहन चोरों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 20.03.2021 को उ0नि0 सन्तोष कुमार सिंह चौकी प्रभारी सक्तेशगढ़ व उ0नि0 योगेन्द्रनाथ यादव चौकी प्रभारी चकगम्भीरा मय हमराह सायंकाल कूबा मोड़ के पास गश्त/वाहन चेकिंग में मामूर थे कि इस दौरान मुखबिर सूचना पर दुबरावीर पहाड़ी से मोटरसाइकिलों की चोरी करके नम्बर प्लेट हटाकर प्रयोग करने व बिक्री करने से सम्बन्धित 03 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । जिनके पास से 03 अदद चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया । उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चुनार पर भादवि की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तगण को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
नाम-पता अभियुक्तगण—
1. साहिल पुत्र महबूब निवासी रानी बाजार राजातलाब थाना रोहनिया जिला वाराणसी ।
2. असलम पुत्र नूर हसन निवासी रानी बाजार राजातलाब थाना रोहनिया जिला वाराणसी ।
3.आशुतोष सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी राजातलाब कचनार थाना रोहनिया जिला वाराणसी ।
बरामदगी का विवरण—
1.मो0सा0 हीरो कम्पनी की आई स्मार्ट रंग स्लेटी व नीला ।
2.मो0सा0यामाहा कम्पनी की R-15 रंग नीला ।
3.मो0सा0 हीरो0 कम्पनी की स्पलेन्डर प्रो0 रंग महरून ।
गिरफ्तारी का स्थान, दिनांक व समय—
स्थान दुबरावीर पहाड़ी, दिनांक 20.03.2021 व समय 17.20 बजे ।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम—
1. उ0नि0 सन्तोष कुमार सिहं चौकी प्रभारी सक्तेशगढ थाना चुनार मीरजापुर ।
2. उ0नि0 योगेन्द्रनाथ यादव चौकी प्रभारी चकगम्भीरा थाना चुनार मीरजापुर ।
3. हे0का0 राम सूरत यादव,का0 राजीव कुमार, का0 अजीत कुमार यादव

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *