Breaking News

मीरजापुर पुलिस द्वारा आगामी शब-ए-बारात व होली पर्व के दृष्टिगत की गयी पीस कमेटी की बैठक

ब्यूरो रिपोर्ट विकाश चन्द्र अग्रहरी IBN NEWS मिर्ज़ापुर

आज दिनांक 21.03.2021 को आगामी शब-ए-बारात व होली पर्व के दृष्टिगत जनपद के थानों में संबंधित क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी/ थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्र के संभ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की गयी, बैठक में संभ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों व धर्मगुरुओं से वार्ता कर आगामी शब-ए-बारात व होली पर्व के दृष्टिगत आपसी सौहार्द बनाये रखने, अफवाहो पर ध्यान न देने किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को देने तथा कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते पर्व मनाने। तथा शान्ति व कानून व्यवस्था बनाये रखने में स्थानीय पुलिस/ प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी। इसी क्रम में थाना को0 कटरा पर क्षेत्राधिकारी नगर व प्र0नि0 को0कटरा द्वारा, थाना कछवां पर थाना प्रभारी कछवां द्वारा, थाना मड़िहान पर थाना प्रभारी मड़िहान द्वारा , थाना अदलहाट के चौकी नरायनपुर पर चौकी प्रभारी नरायनपुर द्वारा,थाना लालगंज के चौकी संतनगर में चौकी प्रभारी संतनगर द्वारा पर पीस कमेटी की बैठक कर संभ्रान्त व्यक्तियों व जनप्रतिनिधियों तथा धर्मगुरुओ से आगामी पर्व पर सौहार्द बनाये रखने व शान्ति/ कानून व्यवस्था बनाये रखने की अपील की गयी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *