Breaking News

थाना लालगंज पुलिस द्वारा 01 अदद अवैध देशी तमंचा 303 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की धरपकड़ हेतु व अवैध शस्त्र के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना लालगंज पुलिस द्वारा अवैध तमंचे के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । दिनांक 21.03.2021 को उ0नि0 रामवन्त यादव चौकी प्रभारी दुबार कला मय हमराह क्षेत्र की देखभाल तथा गश्त/चेकिंग में भ्रमणशील थे कि मुखबिर खास की सूचना के आधार पर ग्राम कठवार नहर पुलिया के पास से अभियुक्त सियाराम उर्फ शम्भू पुत्र स्व0 विश्वनाथ कोल निवासी बसाढ़ी थाना लालगंज मीरजापुर को एक अदद अवैध देशी तमंचा 303 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालगंज पर आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त को मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त —
1. सियाराम उर्फ शम्भू पुत्र स्व0 विश्वनाथ कोल निवासी बसाढ़ी थाना लालगंज मीरजापुर ।
बरामदगी विवरण —
1. एक अदद अवैध देशी तमंचा 303 बोर मय 02 अदद जिंदा कारतूस ।

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम —
1. उ0नि0 रामवन्त यादव चौकी प्रभारी दुबार कला थाना लालगंज मीरजापुर ।
2. हे0का0 रविशंकर पाठक चौकी बरौधा थाना लालगंज मीरजापुर ।
3. हे0का0 अशोक भारती चौकी बरौधा थाना लालगंज मीरजापुर ।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261002 WA0003

देवरिया – के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी भटनी में मनाई गई गांधी-शास्त्री कि जयंती

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया,भटनी। के.के. पब्लिक एकेडमी सीनियर सेकेंडरी, भटनी में *राष्ट्रपिता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *