Breaking News
4f3ffa05 8e33 4f64 91ff 3a34fe875169

5वीं कराटे चैम्पियनशिप के खिलाडियों ने परचम लहराया

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट4f3ffa05 8e33 4f64 91ff 3a34fe875169

फरीदाबाद:ऑरटूएफ मॉर्शल ऑर्ट एसोसिएशन द्वारा 5वीं एनसीआर कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन गुरूग्राम स्थित सेक्टर-27 में किया गया।

जिसमें फरीदाबाद,गुरूग्राम,दिल्ली,गाजियाबाद,नोएडा के करीब 433 खिलाडियों ने भाग लिया। चैम्पियनशिप का शुभारंभ सुमन मंजरी पूर्व आईपीएस अधिकारी हरियाणा ने किया। इस चैम्पियनशिप में खिलाडियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। मुख्य अतिथि द्वारा खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर ऑर टू एफ मॉर्शल ऑर्ट एसोसिएशन के प्रधान दुष्यंत सैनी ने बताया कि इस चैम्पियनशिप का उद्देश्य खेलों को बढ़ावा देना है।खिलाडियों ने अलग अलग भार वर्ग में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया। इस चैम्पियनशिप के विजेता खिलाडियों को आगे खेलने का मौका दिया जाएगा।

ऑर टू एफ मॉर्शल ऑर्ट एकेडमी फरीदाबाद के कोच दिवाकर सैनी ने बताया कि चैम्पियनशिप में फरीदाबाद के खिलाडियों ने भी भाग लिया जिसमें स्वाति व हर्ष ने गोल्ड मेडल,अनुज ने सिल्वर मेडल,नंदेश ने ब्रांज मेडल हासिल किया। जबकि नितिन,मुकुल,श्रुति,आकाश ने बेहतर प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि खेलों से युवाओं का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। युवाओं को खेलों में भाग लेना चाहिए और अपने देश का नाम रोशन करना चाहिए।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *