Breaking News
WhatsApp Image 2024 03 15 at 7.31.38 PM

राजेन्द्र मार्ग विद्यालय में फलों के पौधों का वृक्षारोपण

 

बीगोद 15 मार्च। पर्यावरण को हरा-भरा एवं वायुमंडल को शुद्ध बनाने के उद्देश्य से शहर के मध्य स्थित राजकीय विद्यालय राजेंद्र मार्ग में शुक्रवार को फलदार पौधे, यथा- आंवला (चकैया), अमरूद, एप्पल, बेर एवं चीकू के 200 पौधे जिला शिक्षा अधिकारी योगेश चन्द्र पारीक, प्रधानाचार्य डॉ0 श्याम लाल खटीक, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामजस डाड एवं समाजसेवी सुनील मालानी के निर्देशन में वृक्षारोपण किया गया।

WhatsApp Image 2024 03 15 at 7.31.38 PM
संस्था प्रधान डॉ. श्यामलाल खटीक ने बताया कि भावी धरती पुत्र एवं अन्नदाता बनने वाले कृषि संकाय के विद्यार्थियों ने पौधारोपण किया। सभी हाइब्रिड एवं उच्च गुणवत्ता वाले फलदार पौधों के साथ ही विद्यालय वातावरण को आकर्षक बनाने के लिये 200 सजावटी पौधे भी लगाए गये। कार्यक्रम में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी दुर्गालाल जोशी एवं कृषि गेस्ट व्याख्याता राहुल खटीक का विशेष सहयोग रहा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0014

पट्टी कला में बन रहे पार्क का निरीक्षण, गुणवत्ता पर दिया जोर

मीरजापुर। अहरौरा नगर के पट्टी कला मोहल्ले में निर्माणाधीन पार्क का गुरुवार को नगर पालिका …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *