Breaking News

अलकनन्दा महिला छात्रावास में हुआ पौधरोपण

IMG 20220818 WA0140

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

“आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम का अंतिम दिन…

 

गोरखपुर। “आजादी का अमृत महोत्सव” कार्यक्रम के अंतर्गत अलकनंदा महिला छात्रावास में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें छात्रावास की अभिरक्षिका प्रोफ़ेसर शोभा गौड़, अधीक्षिका डॉ. मीतू सिंह, डॉ. दीपा श्रीवास्तव सहित सभी छात्रावासियों ने पूरे मनोयोग के साथ कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के प्रथम दिन छात्रावास में स्लोगन एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

IMG 20220818 WA0139

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दूसरी कड़ी में छात्रावास से छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा को कुलपति प्रोफेसर राजेश सिंह ने रवाना किया। यह यात्रा कचहरी बस स्टेशन, अंबेडकर चौक सहित विभिन्न मार्गो से होते हुए छात्रावास पर आकर संपन्न हुई। महोत्सव के अंतिम दिन छात्रावास कि अभिरक्षिका प्रोफ़ेसर शोभा गौड़ और अधीक्षिका डॉ. मीतू सिंह ने छात्रावास परिसर में आम, नीम, पीपल और तुलसी के पौधों का रोपण किया।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261006 WA0001

देवरिया – स्वास्थ्य केंद्र भटनी पर संविदा कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया, भटनी।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संगठन के प्रांतीय नेतृत्व के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *