Breaking News
Screenshot 20220818 223200 1

गोरखपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन द्वारा फोटोग्राफर फैमिली मीट/सांस्कृतिक संध्या का हुआ आयोजन

 

रिपोर्ट ब्यूरो

 

गोरखपुर। विश्व फोटोग्राफी दिवस के पूर्व संध्या पर स्थानीय एक मैरिज हॉल में गोरखपुर फोटोग्राफर एसोसिएशन के तत्वाधान में फोटोग्राफर फैमिली मीट एवं सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंगला मुखी किन्नर जनकल्याण उत्थान संस्था की अध्यक्ष बरखा रानी एवं सचिव किरण दीदी रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की छाया चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्वलित किया गया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ फोटोग्राफर को सम्मानित किया गया इस अवसर पर संरक्षक अरुणेंद्र लाल दास,केशव पांडे,शैलेश बहादुर श्रीवास्तव,बृजेश ओझा,अध्यक्ष आदर्श कुमार श्रीवास्तव,उपाध्यक्ष रामदयाल गुप्ता,मंत्री संजय त्यागी,संयुक्त मंत्री रामप्रवेश,वशिष्ठ रावत,अमरजीत गुप्ता,संगठन मंत्री सुशील कुमार,अजय भारती,दिनेश जयसवाल,कोषाध्यक्ष आकाश निगम,मीडिया प्रभारी बैजू गुप्ता, आईटी सेल विजय दीप श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *