Breaking News
WhatsApp Image 2022 07 25 at 5.33.19 PM

शांति समिति की बैठक:मोहर्रम को लेकर अहरौरा थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक

ताजिया उठाते समय किसी भी प्रकार के असलहे जैसे बल्लम गड़ासा तलवार चाकू बाजी के प्रदर्शन पर सख्त तौर से रोक है- सीओ नक्सल

मीरजापुर। मोहर्रम को लेकर अहरौरा थाना परिसर में सोमवार को नायाब तहसीलदार अरुण कुमार व सीओ मड़िहान अजय राय के अध्यक्षता में दिन सोमवार को शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न। बैठक में नगर के गणमान्य लोगों समेत ताजिया कमेटी के लोगों ने पर्व के आयोजन की तिथि, रूट चार्ट व ताजिया चौकों समेत अन्य बातों की विस्तृत जानकारी से अधिकारियों को अवगत कराया।

 

साथ ही पर्व के दौरान आवश्यक तैयारियों व नगर क्षेत्र की बेहतर साफ-सफाई समेत अन्य विभिन्न मसलों पर चर्चा की गयी। अफसरों ने इसको लेकर संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया। नायब तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि हर हाल में जिसमें एक स्थान पर ज्यादा भीड़ इकट्ठी न हो इस बात का पूरा ख्याल रखना होगा। ताजिया अपने-अपने निर्धारित स्थानों पर ही स्थापित किये जायेंगे। अपील करते हुए एसडीएम ने कहा कि शारीरिक दूरी के बीच पूरे शिद्दत व शांति पूर्ण माहौल में अल्लाह का इबादत करें। वही सीओ नक्सल अजय कुमार राय ने बताया कि मानिकपुर बेलखरा अहरौरा नगर मानिकपुर महुली डीहखास चित्र विश्राम बाराडीह कुदारन बसाड़ी इमिलियाचट्टी खुटहा सरिया बैरमपुर पड़रवा समेत विभिन्न गांव के ताजियादार एवं अखाड़ों के उस्ताद को बताया गया हैं

कि ताजिया हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बनाए एवं उठाएं जितनी जगह चौक पर ताजिया रखा जा रहा है उतनी ही जगह पर रखा जाएगा साथ ही ताजिया उठाते समय किसी भी प्रकार के असलहे जैसे बल्लम गड़ासा तलवार चाकू बाजी के प्रदर्शन पर सख्त तौर से रोक है जिस पर ताजिया दारो को विशेष ध्यान देना है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि सभी तजियादार के उस्ताद शांति पूर्ण ढंग से आगामी त्योहार 9 जुलाई को मनाए और लोगों से पर्व के दौरान शांति व्यवस्था कायम रख सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। शांति समिति के बैठक में थाना एसओ संजय कुमार सिंह, नगर चौकी प्रभारी सदानन्द सिंह, इमलिया चट्टी चौकी प्रभारी सुभाष यादव, एसआई गिरेन्द्र गिरी, दिलीप कुमार, डीपी यादव, श्यामलाल सहित इत्तेहादुल कमेटी की शाकिर खां उर्फ बबलू सदर, सालिक सिंह पटेल, हनीफ अंसारी, सलीम अंसारी, अब्दुल हमीद खान, समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *