Breaking News

पटरंगा हाइवे चौकी पर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

✍️ होली का पर्व हमें आपसी भाईचारे का संदेश देता है – विपिन कुमार

✍️शांति व सदभाव के साथ मनाएं होली

19/03/2021 मवई अयोध्या – होली का त्योहार हमे एकता और भाईचारे का सन्देश देता है।हम सभी लोगों को एक दूसरे का ध्यान रखते हुए त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये जिससे किसी को कोई परेशानी उत्पन्न न हो।यह विचार उपजिलाधिकारी रूदौली विपिन कुमार सिंह ने आगामी होली पर्व को शांति व कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने के उद्देश्य से हाइवे चौकी पर आयोजित शांति कमेटी की बैठक में व्यक्त किये।हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव ने कहा कि हम सभी लोगों की नैतिक जिम्मेदारी है कि आपसी भाईचारे को कायम रखा जाय और शांति व सदभाव के साथ त्योहार को मनाये।

यदि किसी को इस दौरान परेशानी होती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करे।होली पर्व आपसी प्रेम और भाईचारा की भावना को मजबूती प्रदान करने के साथ ही सामाजिक सदभाव की मिसाल कायम करते हैं।

 

कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नही किया जायेगा।अफवाहों से बचने की सलाह देते हुए अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्यवाही की बात कही।इस अवसर पर हाइवे चौकी प्रभारी जितेंद्र यादव,वरिष्ठ उपनिरीक्षक सुधाकर यादव,कांस्टेबल राम किसुन यादव,मोनीष अली,संदीप पाल,प्रधान सतीश यादव,अमरेश यादव,सुरेंद्र यादव,समीम अहमद,प्रधान शेर बहादुर यादव सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0007

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से NEET अभ्यर्थी युवक की मौत, खेत से लौटते समय हुआ हादसा

मानिकपुर गांव में तेज बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आया 21 वर्षीय रोहित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *