Breaking News

पटना : गैस कटर से एटीएम काट उड़ाया कैश

गैस कटर से एटीएम काट उड़ाया कैश
पटना (मनेर) : दस दिन पहले पटना पुलिस ने दर्जनभर बदमाशों को गिरफ्तार करने के साथ एटीएम लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया था, लेकिन रविवार को मनेर थाना क्षेत्र में लुटेरों ने वारदात कर पुलिस के दावे की पोल खोल दी। ठीक पहले की तरह बदमाश बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम रूम में घुसे। गैस कटर से कैश बॉक्स काटकर नकदी पार कर दी। हालांकि इस बार मात्र साढ़े दस हजार नकदी उनके हाथ आई।
इस बार की वारदात में अंतर सिर्फ इतना है कि इस बार लुटेरों ने एटीएम साथ लेकर जाने की जहमत नहीं उठाई। यही कारण है कि पुलिस इसे चोरी की घटना बता रही है। लगभग साढ़े दस हजार रुपये नकदी पर ही लुटेरे हाथ साफ कर पाए। दानापुर के अपर पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि पूर्व में पकड़े गए गिरोह के कुछ बदमाश बाकी रह गए थे। उन्होंने ही एटीएम से नकदी चोरी की घटना को अंजाम दिया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

ब्रेकिंग न्यूज उद्योगपति अडानी ने किया प्रभु श्रीराम का दर्शन, पूजन

अयोध्या ब्यूरो कामता शर्मा अयोध्या। देश और दुनिया के जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी ने आज …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *